Kranataka में सिद्धा की जगह अब डीके शिवकुमार सरकार
राहुल गांधी और खड़गे खासतौर पर पहुंचे बैंगलुरु, शिव ने शपथ से पहले देवेगौड़ा से जाकर आशीर्वाद लिया
लंबे इंतजार के बाद आज आखिर डीके शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री का पद मिल ही गया। वे उस दिन से ही सीएम पद के दावेदार थे जब सिद्धारमैया शपथ ले रहे थे इसके बाद से डीके शिवकुमार लगातार आलाकमान पर इस बात के लिए दबाव बनाते रहे कि जैसे भी सिद्धारमैया को हटाया जाए। सिद्धा यदि कांग्रेस की छोटी मजबूरी थे तो शिवकुमार कांग्रेस के लिए बड़ी मजबूरी बन गए क्योंकि फंडिंग वगैरह के मामलों में जहां सिद्धा ज्यादा मददगार नहीं होते थे तब उपमुख्यमंत्री रहते हुए भी शिवकुमार सारे इंतजाम कर दिया करते थे। इसी का फल आज डीके को मिला जब वे प्रमोट होकर उपमुख्यमंत्री से मुख्यमंत्री बन गए और उन्हें राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने सीएम पद की शपथ दिलाई। शिवकुमार की शपथ के लिए खड़गे के साथ राहुल गांधी भी बैंगलुरु पहुंचे और शिवकुमार ने राहुल की ही स्टाइल में लाल रंग की एक छोटी किताब के साथ शपथ ली जिसे राहुल संविधान बताते हैं। एक खास बात यह भी रही कि इस कार्यक्रम में प्रियंका गांधी को भी पहुंचना था लेकिन वो यहां नहीं आईं।
