Shilpa Shinde ने कहा प्रोड्यूसर कोहली पर झूठे आरोप लगाए थे
एक पॉडकास्ट में शिल्पा ने स्वीकार किया कि पैसे के लिए झूठ आरोप लगाए और फिर कोर्ट से बाहर सेटलमेंट किया
भाभीजी घर पर हैं वाली शिल्पा शिंदे ने अब यह स्वीकार किया है कि उन्होंने अपने शो के निर्माता संजय कोहली पर जो यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे वो झूठे थे। शिल्पा ने कहा कि उन्हें जो पैसे तीन महीने बाद मिलने वाले थे वो शिकायत करने के बाद आउट कोर्ट सेटलमेंट में पहले ही मिल गए। शिल्पा ने साफ कहा कि उनके लगाए गए आरोप झूठे थे और ये आरोप सिर्फ पैसा निकलवाने के लिए लगाए गए थे। सोशल मीडिया पर अब शिल्पा के खिलाफ यह कहा जा रहा है कि उन्हें झूठे आरोप लगाने और पुलिस के सामने झूठ बोलने को लेकर गिरफ्तार किया जाना चाहिए। शिल्पा ने यह भी कहा कि जब वो पुलिस के पास पहुंचीं थीं तो उन्हें कहा गया कि शिकायत में कुछ गंदी बातें लिखना पड़ेंगी और उलझन के साथ कानूनी दबाव में मैंने वो बातें लिखीं। शिल्पा का कहना है कि ग्यारह साल पहले हुए इस विवाद को लेकर वो पहली बार अपनी तरफ से यह बात बता रही हैं कि उन्होंने प्रोड्यूसर पर झूठे आरोप लगाए थे।
