Trump ने फिर अतिरिक्त टैरिफ को लेकर साठ देशों को धमकाया
जबरन श्रम से बनी चीजों का निर्यात न रोक पाने के बहाने दस प्रतिशत एक्स्ट्रा टैरिफ लगाने का प्रस्ताव
ट्रंप को टैरिफ लगाने का फंडा इतना जम गया है कि वो इसके लिए कोई न कोई बहाना तलाश ही लेते हैं। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि यूएसटीआर ने नए सिरे से 60 देशों पर नया टैरिफ लगाने की बात कही है जिसमें भारत भी शामिल है और टैरिफ लगाने की वजह ‘जबरन श्रम’ से बनी वस्तुओं को बनाया गया है। अमेरिकी सरकार का कहना है कि हमारे व्यापार कानून 1974 की धारा 301 के तहत 60 देशों की नीतियां और कार्यशैली अमेरिकी व्यापार पर गैरजरूरी दबाव बढ़ाने और हमारे व्यापार को बाधित करने वाली नजर आती हैं। कहा गया है कि भारत समेत 54 देश जबरन श्रम वाले सामान नहीं रोक पाए। व्यापार प्रतिनिधि जैमिसन ग्रीर के अनुसार जबरन श्रम से बनी चीजों के निर्यात को न रोकने से अमेरिकी कामगारों को असमान प्रतिस्पर्धा झेलनी पड़ती है इसलिए इन देशों पर अतिरिक्त शुल्क लगाने का प्रस्ताव है, यह शुल्क दस प्रतिशत तक अतिरिक्त हो सकता है। अभी भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते की बातचीत के दौरान ऐसा प्रस्ताव आने को अचरज से देखा जा रहा है।
