Khan Sir का सेंटर पर गोलीबारी वाला दावा झूठा निकला
पटना में खान कोचिंग सेंटर पर दस राउंड गोलीबारी का दावा किया गया था लेकिन दावे को पुलिस ने नकारा
मीडिया में कोचिंग सेंटर्स को लेकर बहस जारी ही है और इस बीच पटना वाले खान सर ने मंगलवार रात अपने सेंटर पर गोलीबारी होने की बात कहकर सनसनी फैला दी। खान सर ने कहा कि कुछ कोचिंग वाले छात्रों से कम फीस लेने से नाराज हैं और इस वजह से उनके सेंटर पर गोलीबारी की गई जबकि पुलिस ने जांच के बाद कहा है कि कोचिंग के अंदर मारपीट की घटना हुई लेकिन गोलीबारी जैसा कुछ भी नहीं हुआ है। खान सर ने दावा किया था कि उनके कोचिंग सेंटर पर 10 राउंड फायरिंग हुई जिसमें उनका गार्ड घायल हो गया। खान सर का आरोप है कि दूसरे कोचिंग वाले कम फीस लेकर इतने बच्चे क्वालीफाई करवाने पर उनसे नाराज हैं। स्थानीय पुलिस को सीसीटीवी याय किसी और गवाह से फायरिंग के सबूत नहीं मिले। हालांकि 15 से 20 लोगों के पथराव और तोड़फोड़ करने के तथ्य जरुर सामने आए हैं। खान कोचिंग सेंटर पर अब बड़ी संख्या में छात्र खान सर को सुरक्षा देने की मांग करते हुए प्रदर्शन कर रहे हैं।
