May 27, 2026
Film

Joya Akhter की फिल्म कंपनी का काफी डाटा हुआ चोरी

अब तक का काफी सारा क्रिढटिव काम 66 हार्डडिस्क में था जो चोरी हो गया

फिल्ममेकर जोया अख्तर के दफ्तर से फिल्मों और वेब सीरीज की डाटा वाली 66 हार्ड डिस्क चोरी हो गई हैं। इन हार्ड डिस्क में आने वाली फिल्मों, वेब सीरीज, विज्ञापन जैसी महत्वपूर्ण चीजें शामिल थीं। जोया के दफ्तर में लंबे समय से काम कर रहे एक ऑफिस हेल्प पर शंका के बाद उसे गिरफ्तार किया गया है। इन हार्ड डिस्क में अनरिलीज्ड कंटेंट भी है और माना जा रहा है कि इंटरनेट पर लीक किए जाने के लिए ही यह चोरी की गई थी। यदि ऐसा हो जाता है तो प्रोडक्शन हाउस को काफी नुकसान हो सकता है. मामला 21 मई को सामने आया क्योंकि दफ्तर से कई क्रिएटिव चीजें गायब थीं और असली हार्ड डिस्क की जगह सिर्फ खाली और टूटे-फूटे डिब्बे रखे हुए थे. जोया और कागती की टाइगर बेबी फिल्‍म्‍स की एचआर एडमिनिस्ट्रेटर की एफआईआर पर पुलिस ने मुख्य आरोपी शाहिद को गिरफ्तार कर लिया है।