May 27, 2026
Business Trends

Adani का चीन को चुनौती देने वाला एनर्जी स्टोरेज

रिन्यूएबल एनर्जी में लगातार अपने कदम बढ़ाते हुए कंपनी ने तीस गीगावॉट पर शुरु किया काम

अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के गुजरात में खावड़ा वाले रिन्यूएबल एनर्जी पार्क में 3.37 गीगावाट-घंटा से बैटरी एनर्जी स्टोरेज करना शुरु कर दिया है। प्रोजेक्ट मार्च 2025 में शुरू किया गया था और दस महीनों में ही कंस्ट्रक्शन का काम पूरा कर लिया गया। यहीं तीस गीगावॉट का अडानी रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट भी है, जिसमें से 9.9 गीगावॉट पहले से चालू है। बताया गया है कि बड़े पैमाने पर एनर्जी स्टोरेज का यह प्रोजेक्ट क्लीन एनर्जी में बड़ी भूमिका निभाएगा। बैटरी स्टोरेज में निवेश वैश्विक स्तर पर है और एनर्जी इंफ्रा पर हमारे शानदार काम को बताता है। अभ्ज्ञी कंपनी देश में 19.7 गीगावॉट रिन्यूएबल क्षमता के 12 राज्यों में काम शुरु कर चुकी है।