Bandar में बॉबी देओल नई भूमिका के साथ
अनुराग कश्यप की फिल्म बंदर की रिलीज पांच जून को
बॉबी देओल अपनी अगली फिल्म पांच जून को सामने ला रहे हैं और इस फिल्म का टाइटल भी काफी रोचक है, जी हां उनकी आने वाली फिल्म का नाम बंदर रखा गया है। अनुराग कश्यप की फिल्म ‘बंदर’ में बॉबी फिर एक चुनौतीपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। बॉबी देओल इस फिल्म में ऐसा किरदार निभा रहे हैं जो कम उम्र की लड़कियों को डेट करता है लेकिन एक मुलाकात उसकी ज़िंदगी को पूरी तरह बदल देती है। सुधरने के दौर में वह जेल पहुंच जाता है। बेगुनाही की उसकी दलीलें नाकाम होती जाती हैं और बमुश्कित वह अपनी बात रख पाता है। जेल के कठिन अनुभवों वाला बॉबी का किरदार अदाकारी का अलग कोण मांगती है। बंदर की कहानी सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी की है जबकि निखिल द्विवेदी ने इसे प्रोड्यूस किया है। बॉबी देओल के साथ फिल्म में सान्या मल्होत्रा, सपना पब्बी, सबा आज़ाद, इंद्रजीत सुकुमारन, जितेंद्र जोशी, राज बी. शेट्टी और नागेश भोंसले भी हैं।
