Pulwama हमले के मास्टरमाइंड की धुरंधर स्टाइल में हत्या
फरवरी 2019 में पुलवामा में हुए विस्फोट में चालीस भारतीय सैनिक शहीद हुए थे
पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड हमजा को पीओके में गोली मार कर 72 हूरों के पास पहुंचा दिया गया हालांकि उसे गोली मारने वाले अज्ञात ही हैं यानी धुरंधर स्टाइल में एक और बड़े आतंकी का खात्मा हो गया है। 14 फरवरी 2019 में पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड माने जाने वाले हमजा बुरहान की पीओके के मुजफ्फराबाद में गोली मार कर हत्या कर दी गई जहां उसकी मौत मौके पर ही हो गई। मुजफ्फराबाद में वह खुद को एक टीचर की तरह पेश करता था और उसे लगता था कि उसे कोई पहचान ही नहीं पाएगा। पुलवामा हमले में चालीस जवान शहीद हुए थे। हमजा अल बद्र से जुड़ा था और अपनी पहचान बदलने के लिए उसने उसका नाम अरजमंद गुलजार रख लिया था. हमजा पुलवामा का रहने वाला था. सात साल से वह पाकिस्तान से आतंकियों की भर्ती, फंडिंग और हथियारों की सप्लाई का नेटवर्क चला रहा था. भारत के लिए वो मोस्ट वांटेड था. हमजा डिजिटल कट्टरपंथ वाले मॉडल पर काम करता था जिसमें सोशल मीडिया और स्थानीय नेटवर्क से युवाओं को हथियार उठाने के लिए उकसाते हैं.
