May 14, 2026
Business Trends

Export नहीं की जाएगी अगले चार महीने तक शकर

सरकार ने चीनी निर्यात रोका, खपत के मुकाबले इस साल भी उत्पादन कम रहने का अनुमान
देश में शकर की उपलब्धता बनाए रखने के उद्देश्य से सरकार ने चीनी निर्यात पर तत्काल प्रतिबंध लगा दिया है। यह रोक 30 सितंबर तक या अगले आदेश तक होगी। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के निर्देश पर विदेश व्यापार महानिदेशालय ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया है कि रोक कच्ची, सफेद और परिष्कृत चीनी, तीनों पर लागू होगी। इससे ब्राजील और थाईलैंड जैसे प्रतिद्वंद्वी उत्पादकों को फायदा मिलेगा। शकर निर्यात के मामले में ब्राजील नंबर एक है और दूसरे नंबर पर भारत ही है। केंद्र सरकार ने पहले निर्यात की अनुमति दी थी लेकिन पिछले साल की ही तरह इस साल भी उत्पादन कम रहने की आशंका के चलते निर्यात पर रोक लगाई गई है। अधिसूचना से पहले लोडिंग शुरू कर चुके या शिपिंग बिल दाखिल कर चुके शिपमेंट्स को जाने की छूट रहेगी।