May 13, 2026
Business Trends

Gold – Silver के लिए सरकार उठा रही और बड़े कदम

एक विचार लोगों के सोने को बैंक में रखकर उन्हें ब्याज देने का भी, भारत में लोगों केघरों में है 30000 टन से ज्यादा सोना

सोने और चांदी पर आयात शुल्क सीधे ढ़ाई गुना कर दिया गया है। इन दोनों धातुओं पर आयात शुल्क छह प्रतिशत से पंद्रह प्रतिशत कर दिया है। वैसे सरकार अब इस विकल्प पर भी काम कर रही है कि आम लोग सीधे बैंकों के पास अपना सोना रखें और उस पर ब्याज ले सकें। बताया जा रहा है कि दस ग्राम तक सोना भी लोग जमा कर सकें ऐसी व्यवस्था पर काम जारी है। पुरानी व्यवस्था में सोने और चांदी पर पांच प्रतिशत बेसिक कस्टम ड्यूटी और एक प्रतिशत का सेस था यानी बात छह प्रतिशत की थी। जीएसटी के साथ यह 9.18 प्रतिशत था लेकिन नई व्यवस्था में सरकार इसे दोगुना कर दस प्रतिशत कर दिया है। इसलिए प्रभावी सीमा शुल्क पंद्रह प्रतिशत हो गया है और जीएसटी के साथ यह 18.45 प्रतिशत पड़ेगा। टैरिफ में अंतर दुबई के रास्ते सोने का भारत लाने का रास्ता खोलती है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में, भारत ने 72 अरब डॉलर का सोना आयात किया, जो पिछले साल से 25 प्रतिशत ज्यादा है। चांदी का आयात भी ड़ेढ़ सौ प्रतिशत बढ़ा है। आयात शुल्क में बढ़ोतरी ने जहां सोने के आयात को महंगा किया है, वहीं भारत-यूएई व्यापार समझौते के तहत दुबई से स्वर्ण व्यापार का बड़ा अवसर खोल दिया है। अब बढ़े आयात की आर्थिक निगरानी और कस्टम नियमों का सरलीकरण सरकार के लिए चुनौती रहेगी।