May 10, 2026
देश दुनिया

TCS धर्मांतरण मामले की आरोपी निदा खान को छुपाने वाले पार्षद भी उलझे

निदा खान को पुलिस से बचाने के लिए ओवैसी के पार्षद मतिन खान ने कोशिशें कीं लेकिन अब उनका घर टूटने की संभावना

टीसीएस धर्मांतरण कराने के मामले में पुलिस से बचती फिर रही निदा खान को ओवैसी की पार्टी के पार्षद ने छुपने में मदद की और मकान दिलवा कर उसे पुलिस की गिरफ्त से बचाया लेकिन अब उसकी यह हरकत उसे भारी पड़ने वाली है क्योंकि इस बात की संभावना है कि जल्द ही पार्षद महोदय के मकान को ढहाया जा सकता है। नासिक टीसीएस में संगठित रुप से धर्मांतरण कराने की आरोपी निदा खान को एआईएमआईएम पार्षद मतिन पटेल ने छुपने के लिए मकान दिलवाया था लेकिन यह जानकारी सामने आने के बाद जब मतिन के घर का रिकॉर्ड खंगाला गया तो उसमें भी अवैध होने की जानकारी सामने आई। अब निगम ने मतिन के नरेगांव के घर पर नोटिस चिपका कर तीन दिनों में कानूनी दस्तावेज दिखाने को कहा है वरना अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की बात कही गई है। मेयर समीर राजुरकर के निर्देश पर हुई जांच में पार्षद का घर शुरुआती तौर पर अवैध मिला है। मतिन ने हलफनामा दिया था कि उनका कोई अवैध निर्माण नहीं है, ऐसे में यदि वो घर के वैध होने की बात साबित नहीं कर पाते हैं तो उनकी पार्षदी भी जा सकती है।