Anil Ambani की कंपनियों और बिचौलियों पर सीबीआई के छापे
रिलायंस एडीएजी ग्रुप पर सीबीआई की छापेमारी
बैंकिंग सेक्टर और एलआईसी को 27,000 करोड़ के नुकसान वाले मामले में सीबीआई ने अनिल अंबानी के नेतृत्व वाली कंपनियों और उनके डायरेक्टर्स के खिलाफ 17 ठिकानों पर एक साथ छापे मारे। रिलायंस टेलीकॉम लिमिटेड, रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड और रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड से जुड़े मामलों में ये छापे पड़े। एजेंसी ने बिचौलिया कंपनियों पर भी छापे मारे, जिनसे बैंक फंड डायवर्ट करने की आशंका है। मुंबई की विशेष अदालत के सर्च वारंट पर मारे गए छापों में कई दस्तावेज जब्त किए गए। बैंकों और एलआईसी की शिकायतों पर सीबीआई ने अनिल अंबानी की कंपिनयों पर सात मामले दर्ज किए हैं इनकी सीधी निगरानी सुप्रीम कोर्ट कर रही है। 24 अप्रैल को आरकॉमज्वाइंट प्रेसिडेंट डी विश्वनाथ और वाइस-प्रेसिडेंट अनिल कालया को इसी संदर्भ में गिरफ्तार किया गया जो न्यायिक हिरासत में हैं।
