May 10, 2026
देश दुनिया

Congress MLA Vinesh कुश्ती में वापसी करना चाहती थीं लेकिन लगा बैन

कांग्रेस की विधायक बन चुकीं विनेश दस मई से होने वाले घरेलू टूर्नामेंट से वापस आना चाहती थीं अखाड़े में

भारतीय कुश्ती महासंघ ने पहलवान और हरियाणा से कांग्रेस की विधायक विनेश फोगाट को आगामी कुश्ती प्रतियोगिताओं के लिए 26 जून तक के लिए बैन कर दिया है। फोगाट के खिलाफ भारतीय कुश्ती महासंघ को इसलिए सख्त रुख अपनाना पड़ा क्योंकि अनुशासनहीनता और डोपिंग रोधी नियमों के उल्लंघन के उन पर गंभीर आरोप हैं। विनेश इस दौरान किसी भी घरेलू कुश्ती प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले पाएंगी।,दरअसल विनेश कुश्ती से संन्यास ले चुकी हैं लेकिन पिछले दिनों उन्होंने संकेत दिए थे कि वो वापसी की योजना बना रही हैं। महासंघ ने उन्हें याद दिलाया है कि विनेश ने नियमों का उल्लंघन कई बार किया है और यदि वो खेल में वापसी चाहती थीं तो उन्हें छह महीने का अनिवार्य नोटिस डोपिंग एजेंसियों को देना था जो उन्होंने नहीं दिया। विनेश 10 मई से गोंडा में होने वाले टूर्नामेंट में शामिल होकर अपनी वापसी करना चाहती थीं लेकिन अब वह संभव नहीं होगा।