Neetu Kapoor की दादी की शादी पाकिस्तान से चोरी की तो नहीं?
इसी नाम से पाकिस्तान में एक टेलीफिल्म बन चुकी है, आरोप है कि उसकी कहानी कॉपी हुई है
नीतू कपूर और कपिल शर्मा की अभिनीत फिल्म ‘दादी की शादी’ पर साहित्यिक चोरी के इल्जाम लगे हैं। दरअसल इसी नाम से एक पाकिस्तानी टेलीफिल्म आ चुकी है और कहा जा रहा है कि यह फिल्म ठीक इसी को कॉपी कर बना डाली गई है। हालांकि इसमें काम कर रही सादिया का कहना है कि दोनों कहानियां एक जैसी नहीं हैं और हमने किसी से कुछ भी कॉपी नहीं किया है। दादी की शादी फिल्म को रिलीज से पहले 5 मई को एक विशेष स्क्रीनिंग में कपूर परिवार के सदस्यों के साथ रेखा ने भी देखा। फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इस फिल्म में नीतू कपूर, कपिल शर्मा, सादिया खतीब और रिद्धिमा भी हैं।
