September 10, 2026
Business Trends

Apple CEO टिम कुक सितंबर में छोड़ देंगे पद

सितंबर में कुक की जगह टर्नस बनेंगे नए सीईओ, कुक कार्यकारी अध्यक्ष बन जाएंगे

एप्पल के मौजूदा सीईओ टिम कुक सीईओ एक सितंबर से पद से हटने की घोषणा कर चुके हैं। सितंबर से वो कंपनी में कार्यकारी अध्यक्ष की भूमिका में होंगे जबकि जबकि कंपनी के हार्डवेयर इंजीनियरिंग प्रमुख जॉन टर्नस नए सीईओ बन जाएंगे। कुक के रहते हुए भारत में एप्पल की मौजूदगी हर मायने में महत्वपूणण्र् हुई है। एक प्रीमियम ब्रांड से एक गंभीर बाजार से लेकर यहां एप्पल के उत्पादन तक में कुक की भूमिका बड़ी रही वरना एक समय एप्पल का भारत में बुहत ही सीमित बाजार माना जाता था। कुक जब सीईओ बने तब भारत एप्पल की प्राथमिकता सूची में एक से दस नंबर तक कहीं नहीं था क्योंकि यह उसके लिए प्रमुख बाजार माना ही नहीं जाता था। फिर समय बदलना शुरु हुआ और कुक ने भारत की संभावनाओं को गंभीरता से समझा, एप्पल ने 2017 में भारत में केवल एक मॉडल के साथ आईफोन बनाना शुरू किया था। आज, कंपनी नए मॉडलों सहित सभी आईफोन यहीं बना रही है और उन्हें अन्य देशों में निर्यात भी कर रही है।