Tehran लिखी हुई शर्ट और जॉन का सॉफ्ट कॉर्नर
अमेरिकी-इजराइली हमलों के बीच बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम को पसंद आया तेहरान लिखा टी शर्ट पहनना
ईरान और अमेरिकी-इजराइली सेनाओं के बीच चल रही लड़ाई के दौर में यदि कोई बॉलीवुड हीरो आपके सामने ईरान की राजधानी तेहरान का नाम लिखी हुई टी शर्ट पहने नजर आएगा तो माना तो यही जाएगा कि यह व्यक्ति ईरान के पक्ष में है। दरअसल पिछले दिनों अभिनेता जॉन अब्राहम एयरपोर्ट पर नजर आए तो उन्होंने तेहरान लिखी हुई टी शर्ट पहन रखी थी। इसका पहला संदेश तो यही मिला कि वे इस युद्ध में ईरान पक्ष के साथ हैं। वैसे यह एक संयोग भी हो सकता है कि जॉन ने एक साल पहले रिलीज हुई तेहरान नाम की फिल्म के प्रमोशन के लिए छपवाई गई टी शर्ट पहन ली हो और निकल पड़े हों लेकिन ऐसा होने की संभावना बहुत कम बनती है क्योंकि जॉन काफी चुन कर कपड़े पहनने के आदी हैं और उन्हें यह भी पता है कि उनके कपड़ों से मिला मैसेज दूर तक जाता है। वैसे जॉन का ईरान के प्रति सॉफ्ट कॉर्नर होने की वजह यह भी बताई जाती है कि उनकी मां का ईरान मूल है और यही वजह है कि जॉन कई बार वहां की संस्कृति वगैरह को लेकर बात कर चुके हैं। ताजा महौल में जिस अंदाज में जॉन तेहरान का टी शर्ट पहन कर निकले हैं उससे तो यही लग रहा है कि उन्हें ईरान से सहानुभूति है।
