Parliament Budget Session से आठ सांसदों का निलंबन निरस्त
विपक्ष के आठ सांसदों को पूरे सत्र के लिए बाहर किया गया था लेकिन अब स्पीकर ने निलंबन निरस्त कर दिया
हंगामा करने वाले जिस आठ सांसदों को पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित किया गया था उनका निलंबन समाप्त कर दिया गया है। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने इस आशय का प्रस्ताव सदन में रखते हुए कहा कि विपक्ष के इन आठ सांसदों का निलंबन वापस ले लिया जाए। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इस प्रस्ताव को मान लिया और सांसदों को नियमों का ध्यान दिलाते हुए चेतावनी दी कि यदि आगे भी सदन की गरिमा को ठेस पहुंचाने की कोशिश किसी ने की तो उसके साथ कड़ा रुख अपानाया जाएगा। बिरला ने कहा कि संसदीय नियमों और मर्यादाओं का पालन सभी सदस्यों की जिम्मेदारी है। लोकतंत्र में बहस और विरोध के अधिकार के साथ अनुशासन और गरिमा की जिम्मेदारी भी साथ ही आती है। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि संसद में चल रही कारर्वाई पूरे देश को प्रभावित करती है। ऐसे में सदन की गरिमा कायम रखना बेहद जरूरी है। निलंबन निरस्त होने के बाद विपक्षी दलों की ओर से कहा गया कि निलंबन से लोकतांत्रिक प्रक्रिया प्रभावित हो रही थी। दरअसल बजट सत्र में हंगामे और नियमों के उल्लंघन के चलते आठ सांसदों को निलंबित कर दिया गया था। स्पीकर ने कहा कि लोकतंत्र में असहमति स्वाभाविक है लेकिन इसे व्यक्त करने का तरीका गरिमा युक्त होना चाहिए।
