February 11, 2026
देश दुनिया

Thraoor के बाद अब शकील ने राहुल को दिखाया आईना

शकील अहमद ने कहा कि मेरे घरों पर हमले की योजना राहुल के निर्देशन पर बन रही

पूर्व कांग्रेस नेता शकील अहमद ने राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस नेतृत्व ने उनके घर पर हमले की साजिश रची है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हाईकमान ने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उनके पटना और मधुबनी स्थित आवासों पर हमला करने का निर्देश दिया है। इस विवाद के बाद बिहार पुलिस ने उनके घर की सुरक्षा बढ़ा दी है। बिहार के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद शकील अहमद ने हाल ही में कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को डरपोक बताया था। इसके बाद अब अहमद ने सोशल मीडिया पर बताया कि उन्हें कुछ पुराने साथियों ने बताया है कि उनके घर पर हमले की योजना है। अहमद का आरोप है कि कांग्रेस हाईकमान ने युवा कांग्रेस और जिला स्तर के नेताओं को उनके खिलाफ प्रदर्शन करने और उनके पुतले जलाने का आदेश दिया है और इन प्रदर्शनों को हमले का बहाना बनाया जानाहै। शकील अहमद तीन बार विधायक और दो बार कांग्रेस से ही सांसद रह चुके हैं। पिछले दिनों उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने पार्टी में सत्ता का केंद्रीकरण कर दिया है और वरिष्ठ नेताओं को दरकिनार कर दिया है।