T 20 World Cup में भारत नहीं आएगी टीम-बांगलादेश
बांग्लादेश का भारत में टी20 विश्व कप खेलने से इनकार
टी20 विश्व कप 2026 पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी से विवाद बढ़ा लिया है। आईसीसी की चेतावनी के बावजूद बीसीबी ने कहा है कि उनकी टीम भारत में मैच नहीं खेलेगी। ढाका में बीसीबी और खिलाड़ियों की खेल सलाहकार आसिफ नजरुल के बीच बैठक के बाद बीसीबी अध्यक्ष अमिनुल इस्लाम बुलबुल ने कहा कि बांग्लादेश विश्व कप में हिस्सा लेना चाहता है, लेकिन हमारी टीम भारत की यात्रा नहीं करेगी। इस बैठक में बीसीबी अध्यक्ष अमिनुल, सीईओ निजामुद्दीन जैसे खिलाड़ी शामिल थे। बोर्ड ने बैठक के बाद पुराना रुख ही दोहराया। अमिनुल ने कहा, “हम आईसीसी से कह रहे हैं कि बांग्लादेश विश्व कप खेलना चाहता है, लेकिन भारत में नहीं। हम अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। बीसीबी अध्यक्ष ने आईसीसी को लेकर कहा कि भारत ही सारे फैसले ले रहा है। आईसीसी ने भारत से बाहर मैच आयोजित करने के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया। हमें बाहर रखा जाता है तो यह आईसीसी की विफलता है। आईसीसी ने श्रीलंका को सह-मेजबान बताया है लेकिन बीसीबी अध्यक्ष ने इसे हाइब्रिड मॉडल करार दिया। उन्होंने कहा कि श्रीलंका असल में सह-मेजबान नहीं है। खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आईसीसी बांग्लादेश को श्रीलंका में खेलने का मौका देगा। इस विवाद की शुरुआत तब हुई जब कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने बांग्लादेश के स्टार पेसर मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 से रिलीज कर दिया। इसके बाद बीसीबी ने भारत में खेलने से इनकार कर दिया।
