February 12, 2026
Film

Kriti Senonकी तेरे इश्क के कलेक्शन कमजोर

बॉक्स ऑफिस पर गिरी ‘तेरे इश्क में’ की कमाई

कृति सेनन और धनुष की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ की रफ्तार धीमी पड़ रही है। 28 नवंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले अच्छी कमाई की लेकिन अब इसके कलेक्शन में गिरावट आ रही है। फिल्म ने रिलीज के सातवें दिन 5.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जो बेहद कम कलेक्शन रहा है। इससे पहले फिल्म ने छठे दिन 6.85 करोड़, पांचवें दिन 10.25 करोड़ और चौथे दिन 8.75 करोड़ रुपये कमाए थे। कुल मिलाकर फिल्म ने सात दिनों में भारत में 83.60 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। कमाई में भले ही गिरावट दर्ज हुई हो, लेकिन आंकड़ों को देखते हुए यह साफ है कि फिल्म 100 करोड़ क्लब से अब ज्यादा दूर नहीं है।

आनंद एल राय निर्देशित यह फिल्म एक तीव्र भावनात्मक प्रेम कहानी को दर्शाती है। कहानी कॉलेज में पढ़ने वाली मुक्ति (कृति सैनन) और गुस्सैल लेकिन मासूम शंकर (धनुष) की मुलाकात से शुरू होती है। दोनों एक-दूसरे के करीब आते हैं, लेकिन हालातों के चलते मुक्ति के दूर जाने से शंकर बिखर जाता है। अपनी जिंदगी को दिशा देने और दर्द को भुलाने के लिए वह यूपीएससी परीक्षा पास करता है, और इसके बाद शुरू होती है फिल्म की असली कहानी, प्यार, जुनून और बदले की एक गहरी यात्रा। दर्शकों ने फिल्म के संगीत, भावनात्मक सीक्वेंस और धनुष–कृति की कैमिस्ट्री की जमकर तारीफ की है।