February 12, 2026
देश दुनिया

TMC पार्टी से ममता ने हुमायूं को किया बाहर

बाबरी बनाने की कोशिश कर रहे हुमायूं को पार्टी से बाहर किया

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस ने अपने नेता हुमायूं कबीर को पार्टी से निलंबित कर दिया. यह कार्रवाई उस बयान के बाद हुई, जिसमें हुमायूं कबीर ने पश्चिम बंगाल में मस्जिद बनाकर उसे बाबरी नाम देने का ऐान किया था. उनके इस बयान ने राजनीतिक हलकों में तीखी प्रतिक्रिया पैदा कर दी. हुमायूं कबीर, जो पहले भी कई बार विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में रहे हैं, ने निलंबन के तुरंत बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्हें इस फैसले से कोई फर्क नहीं पड़ता. उन्होंने घोषणा की कि वे कल अपनी नई राजनीतिक पार्टी की स्थापना करेंगे. कबीर ने कहा कि वे “जनता के लिए काम करने” के उद्देश्य से नई पार्टी बनाएंगे और यह कदम उनके राजनीतिक सफर का नया अध्याय होगा. टीएमसी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि हुमायूं कबीर के हालिया बयान पार्टी की विचारधारा और अनुशासन के खिलाफ हैं. पार्टी ने स्पष्ट किया कि किसी भी संवेदनशील धार्मिक मुद्दे पर गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणी स्वीकार नहीं की जा सकती. पार्टी सूत्रों के अनुसार, कबीर को पहले भी कई बार चेतावनी दी गई थी, लेकिन उनके विवादित बयान जारी रहे.