February 11, 2026
वर्ल्ड

Soros के बेटे एलेक्स ने की दस साल बड़ी आबेदीन से शादी

जॉर्ज सोरोस को दुनिया भर में गड़बड़ियां फैलाने के नाम पर फंडिंग करने वाला माना जाता है

इधर ईरान और इजराइल के बीच जंग जारी है उधर रुस का यूक्रेन से भिड़ना जारी है और ऐसे में आपको एक ऐसे व्यक्ति के बेटे की शादी की खबर मिलती है जो देशों में आग लगवाने और सत्ता पलटवाने के लिए पैसा पानी की तरह बहाता है तो मामला रोचक तो होगा ही. मिलिए जॉर्ज सोरोस के बेटे एलेक्स से जिन्होंने अपने से काफी बड़ी और पहले की एक शादी से अनुभवी हुमा आबेदीन को अपना हाथ थमाया है, खुद एलेक्स के लिए यह शादी का पहला मौका है. हुमा मूल रुप से पाकिस्तान मां बाप की औलाद बताई जाती हैं और क्लिंटन दंपत्ति के साथ लंबे समय से काम करती रही हैं. जाहिर है पूरी दुनिया को अपनी पसंद की सत्ता लाने के लिए पैसा बांटते फिरने वाले सोरोस के बेटे की शादी हो और बुढ़ापे की वजह से बाप ने पूरी कमान भी बेटे को सोंप दी हो तो सारे उन लोगों का जुटना तो बनता ही था जो इस आदमी के पैसे के लिए अपने देश के हितों को भी दरकिनार करने से नहीं चूकते.

आबेदीन और एलेक्स की शादी में क्लिंटन जोड़े को तो आना ही था क्योंकि उनका तो सोरोस और आबेदीन, दोनों तरफ से गहरा नाता रहा है, ओबामा एंड कंपनी भी मौजूद रही और इस समारोह में लोग कुछ भारतीयों को भी तलाशते रहे जो सोरोस की स्क्रिप्ट भारत में पढ़ते हैं, उम्मीद करें तस्वीरें भी सामने आ ही जाएंगी, तब तक तो आप महाखूबसूरतआबेदीन और उनके साथ उनके पति एलेक्स को ही देखिए.