February 11, 2026
और भी

Marine lines और चर्नी रोड के नाम भी बदले जा रहे

मुंबई में कुछ नए नाम याद कर लीजिए
मुंबई के कुछ लोकल स्टेशन और जगहों के नाम बदलने का प्रस्ताव विधानसभा ने पास कर दिया है और इसके मुताबिक अभी इस्तेमाल किए जा रहे नामों की जगह या तो एकदम नए नाम रखे जाने हैं याय उनके मूल नाम पर वापसी की जानी है. जिन जगहों के नाम बदलने की सिफारिश है उनमें मरीन लाइंस का नाम मुंबादेवी करना भी शामिल है जो कि मुंबई की अधिष्ठाता देवी मानी जाती हैं. इसी तरह चर्नी रोड को अब गिरगांव की तरह पहचाना चाएगा. प्रसिद्ध कॉटन ग्रीन को अब कालाचौकी नाम दिया जा रहा है और डॉकयार्ड रोड को अब मझगांव बतौर ही जाना जाएगा. इसी तरह किंग्स सर्कल का नया नाम अब तीर्थंकर पार्श्वनाथ के नाम से जाना जाएगा. इससे पहले की सरकारों ने विक्टोरिया टर्मिनस (वीटी) और एलफिंस्टन रोड का नाम बदला था और इसका काफी स्वागत भी हुआ था. फिर औरंगाबाद और उस्मानाबाद शहरों का नाम बदला गया था और अब इन कुछ जगहों के नाम बदलने का प्रस्ताव है.