February 11, 2026
Film

Rashmika को न्यौते पर विधायक हुए नाराज

कांग्रेस विधायक का आरोप रश्मिका ने कहा कर्नाटक कहां है मुझे नहीं पता

‘छावा’ फिल्म जहां कमाई के रिकॉर्ड कायम करती जा रही है वहीं इसकी एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना से कुछ लोग नाराज हो गए हैं, दरअसल रश्मिका पर कन्नड़ का अपमान करने का आरोप लगाते हुए एक कांग्रेस विधायक ने कहा है कि हम उन्हें सबक सिखाएंगे. रश्मिका के पास बैंगलोर के एक फिल्म फेस्टिवल में आने का निमंत्रण पहुंचा था जिसे उन्होंने यह कह कर लेने से मना कर दिया कि वो तो हैदराबाद से हैं और उन्हें यह नहीं पता कि कर्नाटक कहां है. इन विधायक महोदय का यह भी कहना है कि वे रश्मिका के घर 10-12 बार गए और रश्मिका ने कत्रड़ के बारे में आपत्तिजनक बातें कहीं.

हालांकि खुद रश्मिका की तरफ से ऐसी किसी बात से इंकार किया गया है लेकिन अब कर्नाटक के कांग्रेस विधायक कह रहे हैं कि रश्मिका ने बतौर एक्ट्रेस शुरुआत ही कन्नड़ फिल्म से की थी, ऐसे में उनका कर्नाटक को नीचा दिखाने का प्रयास गलत है और वो इसके लिए रश्मिका को सबक सिखाएंगे. रश्मिका मंदाना की पहली फिल्म कन्नड़ की किरिक पार्टी थी. टीम रश्मिका ने कहा है कि इन खबरों मेंकोई सच्चाई नहीं है कि रश्मिका ने बैंगलोर फिल्म फेस्टिवल में जाने से इनकार किया या राज्य सरकार पर गलत बयान दिए. हालांकि विधायक महोदय अब भी अपने दावे पर कायम हैं और उनका कहना है कि हम इस बारे में जनता के बीच वह सारी बातें रखेंगे जिसमें हमने उन्हें निमंत्रण दिया और उन्होंने कर्नाटक को लेकर गलत बातें कीं.