September 27, 2026
देश

NIA की टीम पर पश्चिम बंगाल में हमला, ममता ने सही ठहराया

ममता बनर्जी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में जो हालात हैं उनमें एनआईए की टीम तक सुरक्षित नहीं है. भूपतिनगर में एनआईए की टीम जांच के लिए पहुंची तो वहां कई सारे लोगों ने मिलकर टीम पर हमला कर दिया जिसमें टीम की कारें क्षतिग्रस्त हो गई. दक्षिण दीनाजपुर में जब ममता बनर्जी से इस संदर्भ में सवाल पूछा गया तो उन्होंने बजाय खेद जताने के या कार्रवाई का आश्वासन देने के यही कह डाला कि NIA टीम ने ग्रामीणों पर हमला किया और यदि किसी भी जगह अंजान लोग सुबह सुबह पहुंच जाएंगे जिन्हें कोई नहीं पहचानता तो यही होगा. उन्होंने तो इसस संस्थाक े अधिकारों पर ही सवाल डइा दिए और कहा कि इस टीम को वहां जाने की जरुरत ही क्या थी. यह टीम वहां 2022 के बम धमाकों के मामले की जांच के संदर्भ में पहुंची थी जहां ग्रामीणों ने हमला कर दिया.