Mumbai दुनिया में इस मामले पर तीसरे नंबर का शहर
मुंबई को भारत की आर्थिक राजधानी कहा जाता है और इस बात को मुंबई ने विश्व स्तर पर साबित करते हुए एक नया ही कीर्तिमान रच डाला है. मुंबई शहीर में 92 अरबपति रहते हैं और इस तरह दुनिया में वह तीसरे नंबर पर है जहां सबसे ज्यादा अरबपति का निवास है. इस मामले म ें मुंबई से आगे सिर्फ न्यूयॉर्क और लंदन ही हैं. न्यूयॉर्क में इस समय 119 अरबपति रहते हैं जबकि लंदन को 97 अरबपति लोगों ने अपना निवास वाला शहर बना रखा है. भारत के लिए यह बात इस हिसाब से भी खास है कि जिस रफ्तार से मुंबई ने यह सम्मान हासिल किया है उसके चलते यह भी संभव है कि वह जल्द ही लंदन को पीछे छोड़ दे क्योंकि कहा जा रहा है कि कुछ ही समय में मुंबई के पास सौ ऐसे व्यक्ति होंगे जो अरबपति होंगे.