February 16, 2026
वर्ल्ड

Russia ने कहा पुतिन के घर ड्रोन हमलों का बदला तो लेंगे

पुतिन ने कहा मेरी जान लेने की कोशिश में ड्रोन हमले, जेलेंस्की ने कहा “झूठा आरोप”

जिस समय जेलेंस्की व्हाइट हाउस में अमेरिकी ाष्ट्रपति से मुलाकात कर रहे थे उसी दौरान पुतिन के सरकारी निवास पर 91 ड्रोन से एक साथ हमला हुआ, कम से कम पुतिन और उनके विदेश मंत्री लावरोव का तो यही दावा है कि यदि एयर डिफेंस सिस्टम इन ड्रोन को नाकाम नहीं कर देता तो पुतिन की जान को खतरा था। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध एक बार फिर नए आरोपों और पलटवारों के कारण सुर्खियों में है। इस बार विवाद का केंद्र बना है रूस का दावा कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सरकारी आवास पर 91 ड्रोन से हमला किया गया। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने इसे “आतंकवादी कार्रवाई” करार देते हुए कहा कि यह हमला पुतिन की हत्या की कोशिश थी। यही बात खुद पुतिन ने भी दोहराई और दावा किया कि यूक्रेन ने उनके घर को निशाना बनाया। लावरोव ने कहा कि इस हमले का जवाब दिया जाएगा। उन्होंने इसे रूस पर सीधा हमला बताया और कहा कि यूक्रेन का पर्दाफाश हो चुका है। जेलेंस्की ने रूस के आरोपों पर कहा कि यह दावा पूरी तरह झूठा है और रूस ऐसेआरोप लगाकर बड़े पैमाने पर हमलों का बहाना तैयार कर रहा है। जेलेंस्की का कहना है कि रूस की असली मंशा यूक्रेन पर और अधिक हमले करने की है। रूस ने कहा है कि हमले की जांच की जा रही है और जल्द ही स्थिति स्पष्ट की जाएगी। लेकिन जब तक कोई ठोस सबूत सामने नहीं आता, तब तक यह विवाद महज आरोप-प्रत्यारोप की लड़ाई बना रहेगा।