February 27, 2026
वर्ल्ड

Isarael का सर्वोच्च सम्मान मोदी को दिया गया

2018 में इजराइल के दुश्मन देश फिलिस्तीन ने भी अपना सर्वोच्च सम्मान मोदी को ही दिया था

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इजराइल दौरे पर दोनों देशों के बीच संबंधों का नया उठाव देखने को मिला। प्रधानमंत्री के इजराइल पहुंचने पर जिस तरह उनका स्वागत किया गया, जिस तरह उन्हें संसद नेसेट में बोलने का निमंत्रण दिया गया और जिस तरह भारीतय परिधान पहन कर नेतन्याहू ने उनका स्वागत किया उससे यह साफ है कि इजराइल और भारत के संबंध उस ऊंचाई पर हैं जहां से दुनियाभर को संदेश भी जा रहा है। उन्हें नेसेट में सर्वोच्च सम्मान भी दिया गया और इजराइली संसद में बोलकर उन्होंने 18 अलग अलग देशों की संसद में बोलने का भी नया इतिहास रचा है। मजे की बात यह है कि 2018 में फिलिस्तीन ने उन्हें ‘ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन’ दिया था जिसे वहां का सबसे बड़ा पुरस्कार कहा जाता है, वहीं उसके धुर विरोधी इजरायल ने भी उन्हें अपने यहां के सर्वोच्च सम्मान ‘स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल’ से सम्मानित किया है। मोदी का वैश्विक सम्मान पाने का सिलसिला साल 2016 से सऊदी अरब से शुरू हुआ और अब इजराइल से मिले इस सम्मान के बाद यह संख्या 33 तक पहुंच गई है। यह नेतृत्व का कमाल ही है कि जिन दो देशों के बीच युद्ध चल रहा हो उन दोनों ही देशों ने अपने अपने सर्वोच्च सम्मान एक भारतीय नेता को दिए हों।