April 6, 2026
वर्ल्ड

IRGC का खुफिया विभाग का चीफ खादेमी मारा गया

इजराइल ने बताया कि यूनिट 840 का कमांडर बकरी भी मारा गया, नेतन्याहू ने कहा जो भी इजराइल के खिलाफ उसका यही हश्र होगा

अमेरिकी हमलों में ईरान के सैन्य बल इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) का खुफिया प्रमुख मारा गया। खादेमी की मौत को ईरान ने भी मान लिया है। खादेमी के अलावा की मौत हो गई। रिपोर्ट में बताया गया कि सोमवार की तड़के सुबह एक हमले में माजिद खादेमी को मार दिया गया। इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा है कि खादेमी के साथ ही 840 यूनिट के कमांडर असगर बकरी भी मारा गया है। नेतृन्याहू ने इन दोनों के मारे जाने की खबर देते हुए यह भी वादा किया है कि जो भी व्यक्ति यहूदयों और इजराइलियों के खिलाफ काम करेगा उसका हश्र यही होगा। वहीं ईरान ने खादेमी की मृत्यु की पुष्टि की है और कहा है कि यह आपराधिक आतंकवादी हमले का नतीजा है। ब्रिगेडियर जनरल माजिद खादेमी को पिछले साल ही खुफिया विभाग का चीफ बनाया गया था और उसे ईरान के सबसे शक्तिशाली अफसरों में गिना जाता था। 2025 तक मोहम्मद काजेमी की जगह यह पद संभालने वाला खादेमी राष्ट्रीय सुरक्षा और रणनीतिक रक्षा विज्ञान में पीएचडी था। 2025 से पहले आईआरजीसी में छुपे जासूसों को खोजने और आंतरिक निगरानी का काम देख रहा था। खादेमी ईरान के रक्षा मंत्रालय में भी पदस्थ रहा और वह खोमेनेई का भी खास रहा।