Iran में अमेरिकियों की गिरफ्तारियों की संभावना, जल्द भागें-ट्रंप सरकार
अमेरिकी सरकार ने कहा – तुरंत ईरान छोड़ें और हमारी मदद का इंतजार न करें
ईरान में अपने नागरिकों के लिए अमेरिकी सरकार ने बड़ा अजीब सा आदेश जारी किया है, वर्चुअल दूतावास ने सभी अमेरिकी नागरिकों को सुरक्षा अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि अमेरिकी नागरिक तुरंत ईरान छोड़ दें और इसमें वो इस बात की उम्मीद न रखें कि अमेरिकी सरकार उन्हें निकालेगी बल्कि निकलने का रास्ता भी उन्हें खुद खोजना होगा। अलर्ट में कहा गया है कि ईरान से लगी अफगानिस्तान, पाकिस्तान या इराक की सीमाओं की तरफ नहीं जाना है यानी अमेरिकी नागरिक आर्मेनिया वाले रास्ते से ईरान से बाहर आने की कोशिश करें क्योंकि अजरबैजान की सीमाएं बंद हैं और तुर्कमेनिस्तान की सीमा पर पहले से ली गई अनुमति जरुरी है। अमेरिकी नागरिकों को कहा गया है कि चूंकि ईरान कई सड़कें बंद हैं, सार्वजनिक परिवहन बंद है और इंटरनेट-मोबाइल नेटवर्क पर सख्त पाबंदियां हैं व कई एयरलाइंस ने ईरान की उड़ानें रद्द कर दी हैं। ऐसे में सुरक्षित निकलने की जिम्मेदारी नागरिकों की खुद की है। चेतावनी में बताया गया है कि ईरानी शासन के अमेरिकी नागरिकों को हिरासत में लेने का खतरा बढ़ गया है। अमेरिकी सरकार ने जनवरी से ही लोगों को ईरान छोड़ने कहा था लेकिन इस बार यह साफ कहा गया है नागरिक अपनी सुरक्षा के लिए खुद ही इंतजाम करें।
