February 27, 2026
वर्ल्ड

Canada सरकार ने ट्रूडो के दावों को नकारा, भारत से रिश्ते सुधारने की पहल

ट्रूडो जहां निज्जर की हत्याय को लेकर भारत पर आरोप लगाते रहे वहीं कार्नी सरकार ने कहा इसका कोई सबूत नहीं

भारत और कनाडा के रिश्ते ट्रूडो के पीएम पद से हटने के बाद से सुधर रहे हैं और अब मार्क कार्नी की यात्रा से हालात और बेहतर होने की उम्मीद जताई जा रही है। कनाडा सरकार ने कार्नी के भारत में कदम रखने से पहले ही ट्रूडो के बयानों से खुद को दूर करते हुए आधिकारिक बयायन में कहा है कि कनाडा में हुए किसी हिंसक अपराध में भारत की संलिप्तता नहीं है। कनाडा सरकार के रुख में यह बदलाव काफी अहम है क्योंकि ट्रूडो बार बार यह कहने से बाज नहीं आते थे कि कनाडा में हुई कुछ हिंसक घटनाओं में भारत का हाथ रहा है। एक आतंकी की हत्या को लेकर ट्रूडो ने भारत पर सीधे सीधे इल्जाम लगा दिए जिसके चलते दोनों देशों के रिश्ते उनके समय में सबसे खराब दौर में पहुंच गए थे। अब दोनों देशों के एनएसए आपस में बातचीत करते हुए सुरक्षा सहयोग बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं। कनाडा सरकार का पुराने पीएम की बातों से किनारा करना और कार्नी का भारत दौरा साफ संकेत है कि कनाडा अब भारत के साथ पिछले समय में हुए तनावों को भूलकर नई शुरुआत करना चाहता है।