April 5, 2026
देश

The Spectral Evidence और Eromatic Strokes जहांगीर आर्ट गैलेरी में

चित्रकार कपल प्रदीप और मंशा की एक्जीबिशन 16 से जहांगीर आर्ट गैलेरी मुंबई में

ख्यातनाम चित्रकार प्रदीप कनिक की यह मुंबई की प्रसिद्ध जहांगीर आर्ट गैलेरी में नौवीं प्रदर्शनी है और इससे पहले वे आठ एकल प्रदर्शनी यहां लगा चुके हैं जबकि देश भर में वे 20 सोलो और 150 से ज्यादा ग्रुप एक्जीबिशन कर चुके हैं. यह भी अनूठा अवसर है जब पति पत्नी दोनों की एक्जीबिशन जहांगीर में साथ में शेड्यूल हुई हो. प्रदीप कनिक के 40 से ज्यादा चित्रों की जो नुमाइश है उसे ‘द स्पेट्रल एविडेंस’ का नाम दिया गया है जबकि मंशा प्रदीप की प्रदर्शग्नी का नाम ‘एरोमेटिक स्ट्रोक्स’ है. मंशा जहांगीर में दो एकल और 50 से ज्यादा ग्रुप शो का हिस्सा बन चुकी हैं.मानवीय ऊर्जा, रिश्तों और संवेदनाओं को प्रदीप कनिक जहां ऑइल ऑन कैनवास के चटख रंगों जरिए सामने रखते हैं वहीं मंशा ऑइल के अलावा, एक्रेलिक और पेस्ट के संयोजन को साधकर अपनी रचनाओं में रंग भरती हैं. प्रदीप कनिक के चित्रों में मां, बच्चे, उड़ते पक्षी और फूलों व मछलियों जैसे प्रतीक इंसानी भावनाअरें को अभिव्यक्ति देते हैं वहीं मंशा के चित्रों में आकाश तत्व रंग बदलता सा प्रतीत होता है. यानी 16 से 22 अप्रैल के बीच यदि आप मुंबई में हैं, उसके आसपास हैं या वहां जा सकते हैं तो आपको जहांगीर आर्ट गैलेरी में ये दो प्रदर्शनियां जरुर देखनी चाहिए और समय भी पर्याप्त होगा यानी सुबह 11 से शाम के बीच कुछ समय तो निकाला ही जा सकता है. यकीन मानिए इन एक्जीबिशन से निकलते हुए आप न सिर्फ रंगों की एक नई दुनिया से वाकिफ होंगे बल्कि जीवन, परिवार, चिंतन के प्रति एक नया नजरिया लेकर आप यहां से निकलेंगे. रंगों की इस दुनिया में आप ‘स्पेक्ट्रल एविडेंस’ के साक्षी बनने की कोशिश करें और ‘एरोमेटिक स्ट्रोक्स’ के बीच कुछ वक्त गुजारें तो लगेगा जिंदगी कितनी खूबसूरत है यदि इसमें यह सतरंगा संसार शामिल हो जाए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *