Special Session में महिला आरक्षण बिल लाए जाने की तैयारी
संसद के 3 दिन के विशेष सत्र में महिला आरक्षण संशोधन बिल आएगा
तकनीकी तौर पर संसद का बजट सत्र आज समाप्त हो जाना था लेकिन अभी इसे अनिश्चितकाल के लिए खत्म न करते हुए कुछ समय के लिए स्थगित कर दोबारा बुलाए जाने की प्रक्रिया होगी क्योंकि 16 से 18 अप्रैल के बीच तीन दिवसीय विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल लाने की तैयारी है। इन तीन दिनों के विशेष सत्र में महिला आरक्षण कानून में संशोधन से जुड़े अहम बिल पर चर्चा होगी। संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने इस आशय के संकेत देते हुए कहा कि संसद ने देश की महिलाओं से जो वादा किया है, उसे पूरा करना हमारी सरकार का कर्तव्य
है। 16 से 18 अप्रैल तक 3 दिन का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी में है लेकिन कांग्रेस को यह बात रास नहीं आ रही है, नेता प्रतिपक्ष खड़गे ने कहा है कि सरकार इतने अहम बिल को लाने में भी तानाशाही और राजनीति कर रही है। वहीं जयराम रमेश ने कहा कि सरकार कुछ राज्यों में आगामी चुनाव के चलते लगी चुनावी आचार संहिता के बाद भी यह बिल लाकर राजनीतिक फायदा लेना चाहती है। कांग्रेस इसे कुछ राज्यों में बढ़त लेने के उद्देश्य से बिल लाने की कोशिश बता रही है।
