February 11, 2026
देश दुनिया

Rahul Gandhi के ‘हाइड्रोजन बम’ में ब्राजीली मॉडल भी

राहुल गांधी ने दोहराया हरियाणा चुनाव में वोट चोरी का आरोप
राहुल गांधी ने आखिर उस खुलासे से के लिए आज का दिन चुन जिसे वे हाइड्रोजन बम कह रहे थे, राहुल गांधी ने हरियाणा चुनावों में वोट चोरी के आरोप को दोहराते हुए चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाए। राहुल ने 5 नवंबर को दिल्ली में एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में बड़े पैमाने पर वोटिंग में धांधली हुई। राहुल ने दावा किया कि करीब 25 लाख फर्जी वोटर हरियाणा की मतदाता सूची में शामिल किए गए, जिससे कांग्रेस की तयशुदा जीत आखिर में हार में बदल गई। राहुल गांधी ने अपनी इस प्रेस कांफ्रेंस के खुलासे को ‘हाइड्रोजन बम’ बताकर कहा कि “यह कोई मामूली गड़बड़ी नहीं है, यह योजनाबद्ध तरीके से की गई वोटचोरी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उम्मीदवारों ने कई बार बताया कि मतदान केंद्रों पर गड़बड़ चल रही हैं जो अब इस तरह हमारे सामने आ रही हैं।

राहुल ने एक ब्राजीलियन मॉडल की तस्वीर दिखाते हुए कहा कि इसने हरियाणा के कम से कम 10 मतदान केंद्रों पर 22 बार वोट डाला जिसके हर जगह सीमा, स्वीटी, सरस्वती, रश्मि, विलमा आदि अलग-अलग नाम थे। उन्होंने चुनाव आयोग से सवाल किया कि ब्राजीलियन महिला हरियाणा की वोटर लिस्ट में कैसे है यह बताना चाहिए। उन्होंने हरियाणा की सरकार को वोट चोरी की सरकार बताते हुए कहा कि यह बेहद बड़ी चोरी है जिस पर चुनाव आयोग जवाब नहीं दे पा रहा है. अगर 25 लाख फर्जी वोटर सूची में हैं, तो यह लोकतंत्र से सरासर धोखा है। राहुल ने पोस्टल बैलट्स में भी हेरफेर का आरोप लगाया। राहुल का कहना है कि कांग्रेस अब इस मुद्दे को लेकर कानूनी और जन आंदोलन दोनों स्तरों पर कार्रवाई करेगी। उन्होंने जनरेशन Z से अपील की कि वे इस मुद्दे को गंभीरता से लें और लोकतंत्र की रक्षा के लिए आगे आएं। बिहार चुनावों में कांग्रेस धांधली रोकने के लिए विशेष निगरानी तंत्र बनाएगी।