February 25, 2026
देश दुनिया

Pawan Hans का हेलीकॉप्टर समुद्र में लैंड कराया, यात्री सुरक्षित

झारखंड के बाद अब अंडमान में हेलीकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग

रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस क्रैश होने से 7 लोगों की मौत होने के अगले ही दिन मंगलवार को अंडमान द्वीप पर एक हेलीकॉप्टर को समुद्र में क्रैश लैंडिंग करनी पड़ी। हालांकि इलाका बेहद दुर्गम था लेकिन अच्छी बात यह रही कि सभी सात सवारों की जान मछुआरों ने बचा ली। पवनहंस के इस हेलीकॉप्टर के साथ भी भयानक हादसा संभावित था लेकिन पायलट की सूझबूझ के चलते समु्द्र में लैंडिंग ठीक हो गई और दो पायलट सहित सातों सवार की जान बच गई। पवन हंस कंपनी का यह हेलीकॉप्टर सुबह 8.45 बजे पोर्ट ब्लेयर से मायाबंदर के लिए उड़ा था लेकिन तकनीकी खराबी के चलते शॉर्ट लैंडिंग हादसा हो गया और हेलीकॉप्टर को तय जगह से 300 मीटर पहले समुद्र में लैंडिंग करनी पड़ी। मछुआरों ने पहले सवारों को बचाया और तब तक पुलिस की टीम भी रेस्क्यू के लिए पहुंच गई।