Medical Report से खुलासा अविमुक्तेश्वरानंद के आश्रम में बच्चों से दुराचार
खुद को शंकराचार्य घोषित करने वाला अविमुक्तेश्वराानंद जल्द होगा पुलिस की गिरफ्त में
खुद को शंकराचार्य घोषित कर राजनीति करने वाले अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के आश्रम के बच्चों के यौन शोषण की मेडिकल रिपोर्ट में यौन उत्पीड़न और शोषण की पुष्टि हुई है। अविमुक्तेश्वरानंद की मुश्किलें अब बढ़ती हुई लग रही हैं क्योंकि ऐसे मामलों में उनके साथ कुछ अन्य गिरफ्तारियां भी तय मानी जा रही हैं। आश्रम के बच्चों ने खुद ही अपने साथ हुई शोषण इादि के मामलों की जानकारी दी थी। प्रशासन ने बच्चों का मेडिकल टेस्ट कराया तो जो मेडिकल रिपोर्ट आई उससे साफ हो गया कि उनके साथ आश्रम में ज्यादती हुई थी। अविमुक्श्वरानंद अपनी हरकतें छुपाने के लिए ही लगातार राजनीतिक आकाओं की तलाश में थे और राजनीतिक बयानों के जरिए खुद को पीड़ित बताने की कोशिश में थे लेकिन अब साफ है कि उनके आश्रम में बच्चे सुरक्षित नहीं थे।
