April 13, 2026
देश दुनिया

Incredible Asha Bhosle अंतिम यात्रा से पहले दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

चालीस के दशक से लगातार गायन के क्षेत्र में एक विशिष्ट स्थान बनाए रखने वाली आशा ताई सुमधुर गीतों की बड़ी सौगात छोड़ गई हैं

आशा भोसले के निधन से पूरा देश स्तब्ध है और कल जैसे ही उनके न रहने का समाचार पहुंचा तभी से दुनिया भर से उनके लिए श्रद्धांजलि आ रही हैं। राजकीय सम्मान देते हुए आशा ताई का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए दोपहर तीन बजे तक रखा गया है उसके बाद चार बजे उनके अंतिम संस्कार के लिए शिवाजी पार्क ले जाया जाएगा जहां लता मंगेशकर का भी अंतिम संस्कार किया गया था। आशा ताई के अंतिम दर्शन के लिए बॉलीवुड हस्तियों सहित नामचीन लोगों का आना-जाना लगा हुआ है। श्रद्धांजलि देने पत्नी के साथ पहुंचे सचिन तेंदुलकर आशा ताई की पार्थिव देह देखते ही भावुक हो गए और उनकी आंखें छलक आईं। अभिनेत्री तब्बू, संगीतकार एआर रहमान सहित कई बॉलीवुड हस्तियों और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड्णवीस सहित कई राजनेताओं ने भी आशा ताई को श्रद्धांजलि अर्पित की। सीने में संक्रमण और हृदय की समस्या के चलते उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।