September 19, 2026
देश दुनिया

Court को पुलिस ने बताया पूजा खेड़कर के प्रमाणपत्र फर्जी

ट्रेनी आईएएस रहीं पूजा की मुश्किलें और बढ़ीं

यूपीएससी ने पूजा खेड़कर के ट्रेनी आईएएस वाले चयन को निलंबित तो कर दिया है लेकिन मामला अभी खत्म नहीं हुआ है क्योंकि यूपीएससी की इस कार्रवाई को ही गलत बताते हुए उन्होंने अदालत की शरण ले ली. पूजा का कहना है कि यूपीएससी को सिर्फ चयन तक के अधिकार हैं और उसके बाद की किसी कार्रवाई करने के लिए वह अधिकृत है ही नहीं.

इस बीच पुलिस ने अपनी दूसरी रिपोर्ट में कोर्ट से साफ कहा है कि पूजा खेड़कर ने जो डिसएबिलिटी सर्टिफिकेट दिया है वह मल्टीपल डिसएबिलिटी बताने वाला प्रमाण पत्र अहमदनगर के किसी सिविल सर्जन ने जारी नहीं किया है और यह फर्जी है. पुलिस ने इस प्रमाण पत्र के लिए फोर्ज एंड फेब्रिकेटेड शब्दों का इस्तेमाल किया है यानी पूजा पर इस संदर्भ में भी मामला चलाए जाने की पूरी संभावना है कि उन्होंने फर्जीवाड़ा किया है. पुलिस के अनुसार MH2610119900342407 नंबर का पूजा खेड़कर द्वारा दिया गया प्रमाणपत्र गलत पाया गया है.