February 27, 2026
देश दुनिया

Congress ने उठाए सवाल, दिलाई नेहरु की याद

फिलिस्तीन पर प्रेम उमढ रहा कांग्रेस का इसलिए इजराइल में हुई आतंकी घटना का जिक्र किए बिना मोदी पर निशाना

मोदी का इजराइल जाना ही कांग्रेस को पसंद नहीं आ रहा था और उनसे प्रियंका गांधी पूछ ही रही थीं कि वे फिलिस्तीन की बात भी करने वाले हैं क्या। अब कांग्रेस इस बात से कुछ ज्यादा ही नाराज है कि इजराइली संसद नेसट में मोदी ने भाषण दिया है और इसमें नेतन्याहू के खिलाफ कुछ नहीं कहा। कांग्रेस बार बार गाजा का मुद्दा उठाती है और प्रियंका तो फ्री फिलिस्तीन का झोला लेकर संसद में भी इसीलिए गई थीं कि मोदी सरकार की इजराइल के साथ चल रही दोस्ती पर सवाल उठा सकें। अब जब नेसट में मोदी का भाषण हुआ तो कांग्रेस का कहना है कि यह तो नेतन्याहू का खुला बचाव है। कांग्रेस ने नेहरू का जिक्र करते हुए कहा है कि हम उस जमाने से संतुलित विदेश नीति अपनाते रहे हैं लेकिन मोदी ने गाजा की घटनाओं को नजरअंदाज कर सही नहीं किया है। कांग्रेस की ओर से जवाहरलाल नेहरू और अल्बर्ट आइंस्टीन के बीच जुलाई 1947 के पत्राचार का हवाला देते हुए कहा है कि इसमें नेहरू ने कहा था कि उन्हें यहूदियों के साथ अरब लोगों से भी समान सहानुभूति है । नेहरू ने इस पत्र में यहूदियों की सराहना की पर साथ ही सवाल उठाया कि इतनी प्रगति के बावजूद वे अरबों का विश्वास क्यों नहीं जीत सके। जाहिर है ऐसे में किसी एक पक्ष को संघर्ष के लिए दोषी नहीं ठहराया जा सकता।