February 25, 2026
देश दुनिया

Britain सरकार से मांगा जाएगा 109 साल पुराना कर्ज

रुठिया सेठ के परिवार वालों ने ब्याज सहित पूरी रकम वापस लेने का कानूनी रास्ता अपनाना तय किया

ब्रिटिश सरकार ने नहीं चुकाया रुठिया परिवार का 109 साल पुराना कर्ज
मध्यप्रदेश के सीहोर निवासी सेठ जुम्मालाल रूठिया के परिवार ने ब्रिटिश सरकार से 109 साल पुराने कर्ज को वापस पाने के लिए कानूनी नोटिस बनाने के लिए वकीलों को कहा है। दावा है कि प्रथम विश्व युद्ध के दौरान 1917 में ब्रिटिश सरकार को सेठ रुठिया ने 35,000 बतौर कर्ज दिए थे जो पैसा आज तक वापस नहीं आया है अब इसे रुठिया परिवार ब्याज सहित मांगने वाला है। परिवार बताता है कि ब्रिटिश सरकार ने युद्ध खर्चों के वास्ते सेठों से पैसा लिया था। सेठ जुम्मालाल रूठिया ने जो 35,000 दिए थे वह रकम आज ब्याज के साथ करोड़ों की होती है। यूं भी अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत हर देश वित्तीय वादों को पूरा करने के लिए बाध्य होता है। ऐसे में ब्रिटिश सरकार कानूनी नोटिस पर प्रतिक्रिया देने को बाध्य होगी। रुठिया परिवार कह रहा है कि यह सिर्फ पैसे की बात नहीं है, बल्कि ऐतिहासिक न्याय का सवाल है। प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटिश साम्राज्य ने उपनिवेशों से संसाधन और धन जुटाने के साथ ही भारत के लाखों सैनिकों को भी युद्ध में भेजा था। अब यदि यह मामला कोर्ट में जाता है तो कई अन्य बातें भी सामने आएंगी। इसीलिए परिवार कह रहा है कि यह यह हमारे इतिहास और उपनिवेशवाद के खिलाफ लड़ाई का ही एक बाकी रह गया चरण है।