Black Box के जलने की खबर पर अजीत के भतीजे ने जताया अचरज
अजीत पवार के हेलीकॉप्टर कीर दुर्घटना पर पहले दिन से सवााल उठा रहे हैं भतीजे रोहित
अजीत पवार की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु को लेकर अब सवालों की लंबी कतार खड़ी की जा रही है। उनके भतीजे रोहित पवार ने तीसरे दिन से ही मीडिया में आकर इस दुघर्टना पर शंका कुशंकाएं जताई थीं और अब जब यह बात सामने आई है कि ब्लैक बॉक्स ही जल गए हैं तो उनके सवाल तीखे हो गए हैं। दरअसल रोहित जो आरोप लगा रहे हैं वो भले उनकी राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं अजीत पवार के साथ धूमिल हो जाने के चलते हों लेकिन उनके आरोपों में दम तो नजर आता है। रोहित का कहना है कि हेलीकॉप्टर को किराए पर देने वाली कंपनी कई अनियमितताएं करती रही है और उसमें कैन में इ्रंधन अंदर रखना जैसे गंभीर मामले भी शामिल हैं। वे विजिबिलिटी को लेकर तय नियमों के खिलाफ उड़ाए गए पवारा के हेलीकॉप्टर को लेकर भी सवाल उठा रहे हैं और कह रहे हैं कि न तो उड़ान भरने वाली जगह पर नियम के मुताबिक पांच हजार फीट की विजिबिलिटी थी और न जहां लैंडिंग की कोशिश की गई वहां पर, ऐसे में पायलट ने नियमों की अनेदखी की है। रोहित तो यह भी सवाल उठाते हैं कि यदि अजीत पवार देर शाम तक यही कह रहे थे कि उन्हें सड़क मार्ग से बारामती जाना है तो ऐसा अचानक क्या हुआ कि उन्हें सुबह हेलीकॉप्टर से ही जाना पड़ा। इस सबके बाद जैसे ही यह बात सामने आई कि हेलीकॉप्टर का एक ब्लैक बॉक्स भी पूरा जल गया है इसलिए रिकॉर्ड नहीं मिल रहा है तो रोहित ने सवाल उठाया है कि ब्लैक बॉक्स का जल जाना सामान्य बात मानी ही नहीं जा सकती क्योंकि उसे तो काफी अग्निरोधी बनाया जाता है।
