February 27, 2026
देश दुनिया

10 Crore के पार पहुंचे इंस्टा पर मोदी के फॉलोअर

ट्रंप के पांच लाख भी नहीं हैं फॉलो करने वाले

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम पर फॉलोअर अब बढ़कर 10 करोड़ से भी ज्यादा हो गए हैं। मोदी का 2014 में इंस्टाग्राम अकाउंट शुरु हुआ था। यदि विश्व नेताओं की तुलना में देखें तो विश्व के किसी भी नेता के इतने फॉलोअर सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफॉर्म पर नहीं हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फॉलोअर्स की संख्या तो मोदी के मुकाबले आधी भी नहीं है। यहां तक कि दूसरे से छठे नंबर तक के पांच वैश्विक नेताओं के कुल फॉलोअर्स मिलाकर भी मोदी से कम बैठती है। इंस्टाग्राम के अलावा मोदी अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी सक्रिय हैं और ट्विटर पर भी उनके फॉलोअर 106 मिलियन हो चुके हैं।