February 27, 2026
Film

The Kerala Story 2 की रिलीज ऐन समय पर कोर्ट से रुकी

विपुल शाह की फिल्म 27 फरवरी को रिलीज की जानी थी लेकिन अब पंद्रह दिन अटकी

सेंसर बोर्ड से बमुश्किल निकल सकी विपुल शाह की फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2-गोज बियॉन्ड’ पर केरलम हाइकोर्ट ने की रिलीज से ठीक पहले दो सप्ताह के लिए अंतरिम रोक लगा दी है। कोर्ट का कहना है कि पहली नजर में फिल्म सर्टिफिकेशन में सोच-समझ का इस्तेमाल न होने जैसी बात लगती है। यानी फिल्म की रिलीज को लेकर सेंसर बोर्ड के निर्णय पर ही आपत्ति ली गई है और कहा गया है कि फिल्म से समाज का सौहार्द न बिगड़े यह देखने के लिए पहले अदालत फिल्म देखना चाहेगी। फिल्म 27 फरवरी को रिलीज होने जा रही थी और इसे सेंर बोर्ड ने तमाम कट के अलावा डिस्क्लेमर तक बदलवा कर रिलीज करने की अनुमति दी थी। संबंधित याचिकाए पेश करते हुए हाइकोर्ट में फिल्म निर्माताओं के साथ सेंसर सर्टिफिकेशन को भी चुनौती दी गई थी। याचिकाओं में कहा गया कि फिल्म में केरल को गलत तरीके से पेश किया गया है। फिल्म के टाइटल, प्रोमो और कथानक पर भी आपत्तियां ली गई हैं। टाइटल से ‘केरल’ हटाने की भी याचिका दी गई है। केरल हाई कोर्ट ने कहा कि कोर्ट खुद फिल्म देखकर इसके बारे में जब तक निर्णय न ले तब तक अगले 15 दिनों फिल्म को रिलीज न किया जाए।