February 25, 2026
Film

The Kerala Story 2 को मिली संशोधनों के साथ सेंसर बोर्ड की मंजूरी

ट्रेलर को लेकर भी आने लगी हें आपत्तियां

फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ का सीक्वल ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ का ट्रेलर तो सामने आ गया है और इसे लेकर भी विवादों की शुरुआत हो चुकी है. कुछ आवाजें फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने के लिए उठ रही हैं तो सेंसर बोर्ड ने इसमें अपनी तरफ से 17 कट और बदलाव सुझाए हैं। इस फिल्म को 16 प्लस वाला यानी यूए सर्टिफिकेट दिए जाने के साथ ही जो बदलाव करने को कहे गए हैं उनमें डिस्क्लेमर में बदलाव भी शामिल है. सेंसर ने मारपीट वाले दृश्य कम करने को भी कहा है. अन्य बदलावों के अलावा एक महत्वपूर्ण मांग यह की गई है कि सच्ची घटना पर आधारित सीन के लिए सही डॉक्यूमेंट पेनड्राइव में सेंसर बोर्ड के पास जमा किए जाएं. कुछ शब्दों को चुप करा दिया गया है जबकि कुछ डॉयलाग बदलने के लिए भी कहा गया है. 31 सेकंड की फिल्म तो हटा ही दी गई है जबकि रिप्लेसमेंट का समय दो मिनट के लगभग है. यानी सेंसर बोर्ड से पास और बदलाव के बाद फिल्म 131 मिनट 24 सेकंड की बचेगी. इसके ट्रेलर की शुरुआत इस बयान से होती है कि अगले 25 साल में भारत एक इस्लामिक स्टेट बन सकता है. जाहिर है फिल्म के ट्रेलर से लेकर फिल्म के आने तक इससे जुड़े विवाद थमने वाले तो नहीं लगे रहे हैं.