Saif के साथ शाहरुख की प्रोडक्शन फिल्म में दिखेंगे सौरभ द्विवेदी
लल्लनटॉप छोड़ने के बाद कई प्रोजेक्ट्स पर एक साथ काम शुरु कर रहे हैं
पत्रकार से अभिनेता बने सौरभ द्विवेदी अब बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। लल्लनटॉप के टॉप पर रहते हुए जब से सौरभ द्विवेदी बाहर निकले हैं तभी से यह बात पूछी जा रही है कि वो करने क्या वाले हैं और जवाब यह है कि वो कोई एक प्रोजेक्ट न करते हुए चार छह मामलों में एक साथ दखल रखेंगे जिसमें फिल्म में काम करना भी शामिल है और वो जो पहली फिल्म करने जा रहे हैं उसका नाम कर्त्तव्य होगा जिसमें उनके साथ सैफ अली खान नजर आएंगे। एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने के साथ ही सौरभ ने इंडियन एक्सप्रेस के हिंदी संस्करण में भी दस्तक दी है और लेखन के क्षेत्र में तो उनकी विशेष रुचि है ही। “कर्तव्य” फिल्म नेटफ्लिक्स पर आएगी और शाहरुख खान की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट इसे प्रोड्यूस करने के लिए तैयार है। वैसे सौरभ जियोहॉटस्टार की वेब सीरीज “स्पेस जेन: चंद्रयान” में एक्टिंग एक बार एक्टिंग कर चुके हैं लेकिन उस समय वे अपने लल्लनटॉप वाले करियर को छोड़ने के मूड में नहीं थे।
