February 27, 2026
Film

Rashmika और विजय ने लिए सात फेरे, उदयपुर में हुई शादी

विजय देवरकोंडा और रश्मिका बंधे सात जन्मों के बंधन में
फिल्म इंडस्ट्री के दो चर्चित चेहरे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना उदयपुर में आज विवाह सूत्र में बंध गए। पारंपरिक तेलुगु रीति-रिवाज के साथ सात फेरों की रस्म पूरी हुई। उदयपुर की प्रसिद्ध होटल में विवाह के दौरान दोनों पक्षों के चुनिंदा मेहमान ही मौजूद रहे। अरावली की पहाड़ियों वाला यह होटल पूरी तरह गुलाब, आर्किड और ट्यूलिप जैसे फूलों और मंडप को केले के तनों आदि से दक्षिण भारतीय शैली में सजाया गया। रश्मिका के माता-पिता ने बारात का पारंपरिक स्वागत किया। विजय देवरकोंडा की मां माधवी ने रश्मिका को अपने खानदान की कई पीढ़ियों से चली आ रही चूड़ियां देकर उन्हें बहू के रूप में स्वीकार किया। सुबह तेलुगु विधि से फेरे और शाम को कोडावा रीति से पारंपरिक अनुष्ठान पूर्ण हुए। मेहमानों से आग्रह किया गया था कि वे फोन बिलकुल भी विवाह स्थल पर न लाएं। विजय और रश्मिका उदयपुर 23 फरवरी को ही पहुंच गए थे और तभी से पारंपरिक रस्में जारी रहीं।