February 11, 2026
Film

प्रतीक ने कहा राज बब्बर मेरे कोई नहीं

अपनी शादी में भी नहीं बुलाया था राज बब्बर को
पिछले दिनों अपनी शादी में पिता राज बब्बर को न बुलाकर ही प्रतीक बब्बर ने साफ कर दिया था कि उनके अपने पिता से संबंध बिगड़ चुके हैं लेकिन अब तो उन्होंने अपने सरनेम को हटा कर मां स्मिता पाटील का नाम जोड़ दिया है. बात सिर्फ सरनेम हटाने की नहीं है बल्कि अब उन्होंने यह भी बता दिया है कि उनका राज बब्बर से कोई रिश्ता नहीं रहा है और अब वे अपनी मां की विरासत को ही आगे बढ़ाना पसंद करेंगे. स्वर्गीय स्मिता पाटिल और राज की संतान प्रतीक ने संबंध तोड़ लेने की बात पर कहा कि बब्बर परिवार जैसा कुछ कभी नहीं रहा. प्रतीक इस समय कम से कम सात फिल्मों के प्रोजेक्ट से जुड़े हुए हैं और इन सभी में उनका नाम प्रतीक स्मिता पाटील के नाम से जुड़ेगा यानी अब वे प्रतीक बब्बर नहीं लिखेंगे. हाल ही में प्रतीक ने प्रिया बनर्जी से (दूसरी) शादी की तो उसमें भी उन्होंने राज को नहीं बुलाया था.
प्रतीक का कहना है कि हो सकता है नाम बदलने के चलते कुछ चुनौतियां आएं लेकिन मुझे इसकी परवाह नहीं है. बस इतनी सी बात है कि मैं अपने पिता जैसा नहीं बनना चाहता.