Farhan और रणवीर के बीच चालीस करोड़ का झगड़ा
दिसंबर में डॉन 3 से बाहर होने के बाद रणवीर से फरहान ने मांगे थे मुआवजे के चालीस करोड़
बॉलीवुड में बात अक्सर मध्यस्थता से खत्म करने की कोशिश की जाती है लेकिन पिछले दिनों रणवीर सिंह के फरहान अख्तर की फिल्म डॉन 3 से बाहर होने के विवाद ने इतना तूल पकड़ लिया कि बात प्रोड्यूसर गिल्ड तक पहुंच गई। फरहान इस बात पर अड़े हैं कि रणवीर की वजह से उनकी फिल्म को लेकर काफी नुकसान हुआ है इसलिए रणवीर से तो वो चालीस करोड़ कम ही मांग रहे हैं जबकि रणवीर ने पैसा देने से साफ इंकार कर दिया। गिल्ड भी जब समझौता न करा सकी तो दोनों को कानूनी प्रक्रिया अपनाने की सलाह दी गई लेकिन अब खबर है कि रणवीर ने फरहान को कोई राशि प्रस्तावित की है। अभी तो माना यही जा रहा है कि पैसे की बात खत्म होते ही मामला भी सुलझ जाएगा लेकिन यह मानने वाले भी हैं कि दोनों कोर्ट में आमने सामने होंगे ही। दो सप्ताह पहले, करण जौहर, साजिद नाडियाडवाला, एकता कपूर, ज़ोया अख्तर और पुनीत गोयनका वगैरह ने आमिर खान के घर पर रणवीर और फरहान के तर्क सुने। कोई समझौता नहीं हो सकने पर यही तय हुआ कि अब कोर्ट का ही रुख किया जाए लेकिन अब खबर है कि रणवीर मामले को आगे न बढ़ाने के लिए कुछ राशि देने को तैयार हैं।
