February 12, 2026
Film

Anand Kaaraj के शूट को लेकर हंगामा

एसजीपीसी ने कहा फिल्मों में नहीं दिखाएं आनंद कारज
फिल्मों और टीवी सीरियल्स में सिख धर्म वाले विवाह यानी आनंद कारज को दिखाए जाने को लेकर श्री अकाल तख्त साहिब और सर्वोच्च संस्था शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने आपत्ति ली है और कहा है कि नकली गुरुद्वारा बनाकर शूट किए गए उनकी दृष्टि में गलत हैं. अकाल तख्त की ओर से इस बारे में बाकायदा रोक का आदेश दिए जाने की संभावना है. दरअसल पिछले दिनों मोहाली में पंजाबी टीवी सीरियल ‘उडारियां’ की शूटिंग चल रही थी. इसके लिए सेट में नकली गुरुद्वारा खड़ा किया गया था और आनंदकारज यानी सिख विवाह की शूटिंग यहां की जा रही थी. शूटिंग के दरमिहयान कुछ निहंग वहां पहुंचे और इसे बेअदबी बताते हुए शन सिर्फ शूटिंग रुकवा दी बल्कि सीरियल बनाने वालों की शिकायत पुलिस को देते हुए मांग की कि बेअदबी के आरोपों में केस दर्ज कर ऐक्शन लिया जाए. निहंगों के अनुसार सीरियल वालों ने जानबूझकर बेअदबी की है. इससे पहले गुरू ग्रंथ साहिब को शादियों के लिए मैरेज हॉल्स में ले जाने पर रोक लग चुकी है. शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने फिल्मों और सीरियलों में पवित्र गुरवाणी के अपमान और सिख परंपराओं को ठेस पहुंचाने की निंदा करते हुए कहा कि हम ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं करेंगे. उधर
पंजाब फिल्म एसोसिएशनका कहना है कि निहंगों ने कलाकारों के साथ मारपीट की और कई कैमरे तोड़ डाले हैं, शूटिंग वाली जगह पर सिर्फ सेट था और मामला बेअदबी का तो नहीं