February 27, 2026
Business Trends

NVIDIA के नतीजे अनुमानों से भी बेहतर, एआई पर पकड़ का फायदा

कंपनियों और सरकारों का बजट एआई पर बढ़ने का सीधा फायदा कंपनी को हो रहा

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्षेत्र की दिग्गज कंपनी एनवीडिया के शेयरों में जमकर तेजी देखी गई है. कंपनी ने 2026 के शानदार तिमाही और वार्षिक नतीजे देते हुए अनुमानों से भी ज्यादा आय दिखाई है। इसके शेयरों के दौड़ लगाने का कारण यह है कि आगे भी एआई की डिमांड लगातार बढ़ना है। एक तिमाही के लिए एनवीडिया ने 68.1 बिलियन डॉलर का रिकॉर्ड राजस्व दिखाया है वहीं पूरे वित्त वर्ष 2026 की बात करें तो एनवीडिया का राजस्व 65 फीसदी बढ़कर 215.9 बिलियन डॉलर पर आ गया है. कंपनी ने प्रति शेयर आय के मामले में डाइल्यूटेड शेयर 1.76 डॉलर अर्निंग दी. इन नतीजों ने एनवीडिया के बाजार में बढ़ोतरी की तरह देखा जा रहा है. एनवीडिया की इस सफलता के पीछे दुनिया भर में जनरेटिव एआई और बड़े भाषा मॉडल (एलएलएम) के प्रशिक्षण में काम आने वाले ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट्स (जीपीयू) की तेजी से मांग बढ़ी है. अब कंपनियां ही नहीं सरकारें भी एआई इंफ्रा में निवेश बढ़ा रही हैं और इसका सीधा फादा एनवीडिया को बाजार में पकड़ के तौर पर मिल रहा है.